शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा रोड पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा रोड पर शनिवार देर रात साढ़े दस बजे करीबन एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त वासदेवमई निवासी 55 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी शिकोहाबाद ने रविवार दोपहर सीयूजी नंबर पर बताया नौशहरा रोड पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है।