जायल: रोहिणा गांव में दो दिन पूर्व मिले युवक के शव के मामले को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना आज दूसरे दिन भी जारी
Jayal, Nagaur | Nov 29, 2024 नागौर जिले के जायल के रोहिणा गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव के मामले को लेकर आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी मृतक के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं कई दौर की पुलिस प्रशासन व मृतक परिजनों के बीच वार्ता का दौर चला लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई ।और धरना जारी रहा।