जायल: जायल के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मृतक के परिजन धरने पर बैठे
Jayal, Nagaur | Nov 28, 2024 नागौर जिले के जायल के निकट गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिलने के मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वही शव मिलने की सूचना मिलते ही जायल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को जायल के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वही संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिलने के मामले को लेकर मृतक के परिजनो ने भी मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया।