जायल: बाड़मेर के पूर्व सांसद व राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल जायल के दौरे पर रहे
Jayal, Nagaur | Nov 27, 2024 बाड़मेर के पूर्व सांसद व राज्य फूटबॉल संघ के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल आज बुधवार को जायल के दौरे पर रहे। इस दौरान जायल के राजपूत समाज भवन में राजपूत समाज के लोगों ने बाड़मेर के पूर्व सांसद व राज्य फूटबॉल संघ के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मानवेन्द्र सिंह खींवसर ने जायल में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।