जायल: जायल के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह मुक्त शिविर का आयोजन
Jayal, Nagaur | Nov 27, 2024 नागौर जिले के जायल के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को तालुका विधिक सेवा समिति की और से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में स्कूली छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी गई। और बाल विवाह रोकथाम के बारे में बताया गया।