माधौगढ़: मानपुरा गांव में विद्युत का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, 10 दिन से सप्लाई बंद, लोग परेशान
रामपुरा विकासखंड अंतर्गत मानपुरा गांव में पिछले करीब 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लगभग 50 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगी विद्युत डीपी खराब होने के बाद से अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया।लगातार बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।दिन शुक्रवार समय 5 बजे ग्रामीणों ने बताया।