डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 21 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।