रानीगंज: रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की हुई जांच
पुलिस अधीक्षक, अररिया के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रानीगंज थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की गई।