टीकमगढ़: जिले के बारी गांव में 11000 वोल्टेज की लाइन से युवक को लगा करंट, हालत गंभीर
टीकमगढ़ जिले के बारी गांव में सोमवार को एक युवक को करंट लग गया। युवक का नाम अनिल वंशकार बताया गया है। बताया गया कि युवक अपने खेत पर था इसी दौरान 11000 वोल्टेज की लाइन युवक के ऊपर गिर गई और युवक विद्युत करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। युवक को लिधौरा हॉस्पिटल से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।