कुल्लू: प्रशासन तत्पर, विभिन्न विभागों के सामंजस्य से आधारभूत सेवाएं हो रही बहाल: डीसी तोरुल एस रवीश
Kullu, Kullu | Sep 18, 2025 जिला कुल्लू के उपंडल प्रशासन आनी आधारभूत सेवाएं बहाल करने के लिए तत्पर है। विभिन्न विभागों के आपसी सामंजस्य से आधारभूत सेवाएं बहाल की जा रही हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेने पहुंची उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने ये बात कही।उन्होंने लगातार चौथे दिन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया।