मैहर: NH-30 पर इटमा मंडी के पास गाय सामने आने से दूध बेचने जा रहा बाइक सवार युवक घायल
नेशनल हाईवे-30 पर इटमा मंडी के पास अचानक गाय सामने आ जाने से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश यादव बाइक से दूध बेचने के लिए मैहर जा रहे थे। इसी दौरान इटमा मंडी के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और रमेश यादव दूध बेचने जा रहे थे।