कटोरिया: छात्र की मौत पर राधानगर में सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन करने के मामले में 23 गिरफ्तार, बेलहर एसडीपीओ ने किया पीसी।
Katoria, Banka | Jul 2, 2026 माउंट केरला आवासीय विद्यालय राधानगर में चाकू के हमले से घायल छात्र की मौत को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने राधानगर में सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया था। साथ ही सड़क पर आगजनी एवं पुलिस वाहन में तोड़फोड़ भी किया था। मामले में पुलिस ने 23 उपद्रवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को बेलहर एसडीपीओ ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस किया।