सिराथू: होली के पहले दिन दारानगर बाजार में मनाई गई कपड़ा फाड़ होली
जिले में विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को होली पर्व की धूम देखी गई है।सिराथू क्षेत्र के दारानगर कस्बा में परंपरागत तरीके से होली खेली गई है जिसे कपड़ा फाड़ होली कहते हैं।दारानगर में दो दिनों तक खेली होती है।शनिवार को भी होली का दूसरा दिन रहेगा। लोग होली खेलने में एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं।इन कपड़ो को वहां पर से गुजरे बिजली के तारों पर टंगा हुआ देखा सकता है।