सिराथू: रमजान के दूसरे जुम्मा के मौके पर दारानगर सहित विभिन्न जामा मस्जिदों में रोजगारों ने अदा की जुमा नमाज
शुक्रवार को रमजान मुबारक के महीने के दूसरे जुमे की नमाज मुसलमानो ने अदा की है।सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर कस्बा में शिया और सुन्नी समुदाय की जमा मस्जिदों में अपने समय से जुम्मा नमाज़ हुई है।जुमा नमाज़ में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार नमाजी पहुंचे और इबादत को अंजाम दिया है।रमजान का महीना आम दिनों से ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि नमाजी रोजेदार होते हैं।