इटावा: गाड़ीपुरा में तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनी टूटी, परिवार बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला
Etawah, Etawah | Sep 28, 2024 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ले में पुराने मकान में लगे नीम के पेड़ की टहनी तेज हवाओं के कारण अचानक टूटकर बिजली के तारों से लटकती हुई राधा किशन शंखवार के मकान में गिर पड़ी जिससे वहां रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया। बिजली के तारों में करेंट आने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।