इटावा: सदर क्षेत्र में ARTO और PTO ने स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, आधा दर्जन वाहन किए सीज
Etawah, Etawah | Sep 28, 2024 इटावा ARTO प्रदीप कुमार देशमणि व PTO वीरेंद्र नाथ राजभर ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्कूलीय वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चैकिंग के दौरान बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे आधा दर्जन वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही बिना मानकों के वाहन चलाने वाले कई स्कूलीय वाहनों पर चालान की कार्यवाही की ।