इटावा: कोतवाली पुलिस ने जिला सहकारी बैंक में ₹24 करोड़ 90 लाख के गबन मामले में महिला बैंककर्मी समेत 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 कोतवाली पुलिस ने जिला सहकारी बैंक में 24 करोड़ 90 लाख रुपये के गबन मामले में महिला बैंक कर्मी सुनीता और ठेकेदार प्रभात को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 10 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमे 7 अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।