इटावा: नुमाइश गेट के सामने ठेला लेकर जा रहा शख्स अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Sep 28, 2024 सिविल लाइन इलाके के नुमाइश गेट के सामने अज्ञात वाहन ने ठेला लेकर जा रहे शख्स को टक्कर मारकर घायल किया। बताया गया कि आवास विकास के रहने वाले अनुज जो कि ठेला लेकर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, घायल शख्स जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, मामले की जानकारी सम्बन्धित थाने को दी गई है।