इटावा: मानिकपुर मोहन गांव में जनरल स्टोर में चोरी करते चोर CCTV में कैद, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से की शिकायत
Etawah, Etawah | Sep 27, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोहन गांव में संजीव जरनल स्टोर में पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गया। जिसके बाद दुकान में रखी 50 हजार की नगदी व दुकान में रखा सामान चोरी कर फरार हो गया। वहीं घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस ने चोरो की तलाश सुरु की।