बुदनी: बकतरा में हुई युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी हुए गिरफ़्तार, चाकुओं से गोदकर की गई थी हत्या
Budni, Sehore | Mar 8, 2025 शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली है कि नगर बकतरा में 30 वर्षीय युवक बबलेश चौहान की नृशंस हत्या करने वाले बकतरा निवासी तीन आरोपी संजय अहिरवार,कैलाश अहिरवार,कपिल अहिरवार को हत्या के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार करने में शाहगंज पुलिस ने सफलता हासिल की है।और इस समय की स्थिति में बकतरा नगर में हालत पूर्णतय सामान्य है सभी मार्केट खुले हुए हैं और शांति दिखाई दे रही है।