वैशाली में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ता कदम! 🌱🔥
वार्ड नंबर-10 के सीता चौक, मदरसा चौक एवं बागमल्ली क्षेत्र में इंडियनऑयल द्वारा विशेष पीएनजी कनेक्शन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने किया।
जिला पदाधिकारी ने कैंप का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और अधिक से अधिक परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल पीएनजी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
पीएनजी की 24×7 आपूर्ति, सुविधाजनक उपयोग और पर्यावरणीय लाभों को देखते हुए नागरिकों में भी उत्साह देखा गया। कैंप में नए घरेलू कनेक्शन के लिए लोगों का पंजीकरण किया गया तथा इंडियनऑयल की टीम ने मौके पर ही कनेक्शन प्रक्रिया एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
जिला प्रशासन एवं इंडियनऑयल के समन्वित प्रयास से वैशाली में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को नई गति मिल रही है। यह पहल नागरिकों तक आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 🌿
स्वच्छ ऊर्जा • बेहतर सुविधा • हर घर पीएनजी ♻️
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#PNG #IndianOil #SwachhUrja #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali
42 views | Vaishali, Bihar | Sep 29, 2026