सत्तर कटैया: बरघुरा गांव के पास खेत में मिली एक व्यक्ति की लाश, लाश मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
बरघुरा गांव के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सोमवार की सुबह मिली। लाश मिलने की खबर फैलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। यह घटना कैसे हुई यह आमलोगों के बीच चर्चा का एक विषय है। स्थानीय लोगों द्वारा बिहरा थाना पुलिस को इस मामले में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा पुलिस जांच के लिये निकल गयी है।