गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंझागी में बाढ़ का पानी पहुंचा, ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिसका असर अब जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंझागी में देखने को मिल रहा है। बाढ़ का पानी अब गांव बझांगी के मुख्य रास्तों और गलियों में दाखिल हो चुका है। ऐसे में लोगों को इसी पानी के बीच से होकर अपने रोजमर्रा के काम निपटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों को हो रही समस्या ।