देवली: देवली में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 600 ग्राम स्मैक किया जब्त
Deoli, Tonk | Apr 18, 2026 देवली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार कर 600 ग्राम स्मैक और 3.44 लाख रुपए नकद जब्त किए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई शुक्रवार को गश्त के दौरान की गई।