मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर में विश्व माहवारी दिवस पर किशोरियों को जागरूक किया गया, सेनिटरी पैड वितरित किए गए
विश्व माहवारी दिवस पर चित्रकूट के ग्राम केकरामार में गुरुवार दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में डॉक्टरों ने किशोरियों को माहवारी और स्वच्छता की जानकारी दी। साथ ही सेनिटरी पैड वितरण, चित्रकला, क्विज,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।