प्रयागराज: महाकुम्भ मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के दबाव पर आपातकालीन यातायात योजना का किया गया अभ्यास
महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बुधवार को करीब 4:00 बजे श्रद्धालुओ की अधिक भीड़ इकट्ठा होने की श्रेणी में योजनाबद्ध तरीके से यातायात नियंत्रण के लिए व बढ़ रही भीड़ का आकलन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुंभ से वार्ता करते हुए महाकुंभ मेला क्षेत्र के 10 स्थानो पर आपातकालीन यातायात योजना का अभ्यास किया गया |