प्रयागराज: हजारों साधु संतों के साथ भव्य तरीके से निकाला गया अनी अखाड़े का छावनी प्रवेश
प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से दिव्य भव्य महाकुंभ की शुरुआत होगी,जबकि महाकुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़े का छावनी प्रवेश का क्रम लगातार जारी है,आज बुधवार को करीब 2:00 बजे के आसपास अनी अखाड़े का भव्य छावनी प्रवेश निकाला गया,इस दौरान हजारों की संख्या में साधु संत शामिल रहे,जहां पर साधु संतों द्वारा करतब दिखाते हुए महाकुंभ मेला क्षेत्र की प्रवेश किया गया।