प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ ने संगम क्षेत्र में लगाई वाटर एम्बुलेंस
महाकुंभ में भीड़भाड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है,यह वाटर एंबुलेंस गंगा और यमुना के किनारे महाकुंभ के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद करेगा, महाकुंभ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ द्वारा यह वाटर एंबुलेंस लाई गई है।