प्रयागराज: डीएससी ग्राउंड के पास चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
डीएसए ग्राउंड के पास मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे चलती कार में आग लग गई।घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार मलिक सैयद तारीक मिनहाजपुर थाना शाहगंज के रहने वाले हैं तथा कार में आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।