प्रयागराज: महाकुंभ की तैयारी के तहत मेला क्षेत्र में आपदा प्रबंधन टीम द्वारा किया गया मॉक ड्रिल
आज मंगलवार को करीब 5:30 बजे के आसपास महाकुंभ मेला क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की टीम ने मॉक ड्रिल किया। इस अभ्यास का उद्देश्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस,जल पुलिस,अग्निशमन विभाग व अन्य विभाग के साथ मिलकर महाकुंभ को सफल बनाया जाना है।जिससे महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके।