डलमऊ: पति की मारपीट से परेशान महिला ने थाने में की शिकायत
गदागंज थाना क्षेत्र के चरुहार बीक गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक, मामूली बातों पर उसका पति आए दिन मारपीट करता है। महिला ने अपने बेटे के भविष्य और भरण-पोषण को लेकर चिंता जताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि जांच के