जमुई: कटौना ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो होमगार्ड हुए घायल, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 कटौना ओवर ब्रिज पर खड़ी ट्रैक्टर से सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तेज रफ्तार बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। घायल दोनों जवान को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।