दारू: दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च, विष्णुगढ़ की 'निर्भया' के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च, विष्णुगढ़ की ‘निर्भया’ के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब। विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार देर शाम पूरा इलाका आक्रोश और शोक की लहर में डूबा रहा।घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से नाराज लोगों ने विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च किया।