जगदलपुर: महापौर और निगम आयुक्त ने दलपत सागर पहुंचकर 7 दिसंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
शुक्रवार शाम 4 बजे महापौर सफीरा साहू और निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू दलपत सागर पहुंचे और तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू ने कहा कि 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले दलपत सागर दीप उत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है शनिवार को शाम 5:30 बजे सभी शहर वासियों के उपस्थिति में भव्य दीप उत्सव का आयोजन कर दलपत सागर में दीप प्रचलित किया जाएगा।