जगदलपुर: दलपत सागर दीपोत्सव की तैयारियों का महापौर और निगम आयुक्त ने लिया जायजा
नगर पालिक निगम के तहत आगामी 07 दिसंबर को दलपत सागर दीपोत्सव की तैयारियां का गुरुवार शाम 5 बजे महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने दलपत सागर का जायजा लेकर दीपोत्सव के किये जा रहे भव्य तैयारी की संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की । इस दौरान उन्होंने 07 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम पर सभी तैयारियों को समय में पूर्ण करने को कहा।