जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन, विधायक किरण देव भी हुए शामिल
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव शामिल हुए। विधायक किरण देव देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवस्था में उचित निर्णय और संकल्प और लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में कार्य करना आवश्यक होता है ।