जगदलपुर: दलपत सागर से समाजसेवी अनिल लुंकड ने दीपोत्सव के लिए सहयोग की अपील की
गुरुवार रात साढ़े 8 बजे दलपत सागर से समाज सेवी अनिल लुंकड ने नगरवासियों से दलपत सागर दीपोत्सव के सहयोग की अपील की है । अनिल लुंकड ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगरवासी इस दीपोत्सव में मिट्टी के दिए ,तेल इत्यादि दान करें ताकि दलपत सागर में भव्य रूप से मनाया जा सके। दान दलपत सागर स्थित संग्रहण केंद्र और नगर गुडी में दिया जा सकता है।