नरैनी: कालिंजर पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया
Naraini, Banda | Apr 2, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम मे थाना कालिंजर पुलिस नें गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग लीडर) को गिरफ्तार कर लिया है।