गोपालगंज: अटवा महादेवा गांव में डायरिया से महिला की हुई मौत, तीन बच्चे हुए बीमार, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा महादेवा गांव में डायरिया के प्रकोप के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वही मेडिकल टीम पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।