गोपालगंज: मठिया गांव निवासी युवक को मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक को लोगों ने जमकर पीटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी युवक को मजदूरी का पैसा मांगने पर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की शाम को भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।