गोपालगंज: पिपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर महिला को पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की शाम को भर्ती कराया गया। वही मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।