प्रतापगढ़: कोतवाली देहात पुलिस ने खजेहरी पुलिया से ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त रोशन पुत्र हरीशचन्द्र निवासी दियांवा, थाना आसपुर देवसरा को खजोहरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने रविवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताएं अभियुक्त के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।