धरहरा: सीएचसी धरहरा में हंगामा: आयुष्मान मित्र ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया, थाने में मामला दर्ज, स्वास्थ्यकर्मी दहशत में
धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक आयुष्मान मित्र द्वारा रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कांड संख्या 75/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।