चाईबासा: ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी चाईबासा और मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की शानदार जीत
चाईबासा। शुक्रवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर 5 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए दोनों मुकाबलों में डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया ने शानदार जीत दर्ज कर अभियान शुरू किया।