टीकमगढ़: खिरिया पुलिस का एक्शन: अवैध कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ जिले के चौकी खिरिया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी कविता द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर हरदीप उर्फ चाली (निवासी बमनौरा, जिला छतरपुर) को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ।