खलीलाबाद: अम्बेडकर जयंती पर प्रभात फेरी के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने DM को दिया पत्र
अम्बेडकर जयंती की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअनुज (फौजी) ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रभात फेरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव-गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, जिससे शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाना आवश्यक है।