सिंघेश्वर: सिंघेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सम्पन्न
सिंहेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब यहां पर्यटन विभाग के तहत फूड कोर्ट, धर्मशाला और मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।इस विकास योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।