जशपुर: जशपुर में स्वच्छता और नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
मय भारत जशपुर और जिला प्रशासन के समन्वय से 1 से 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशामुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता गतिविधियों के साथ नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और नशामुक्ति की शपथ ली।