ज्ञानपुर: भदोही के जिलाधिकारी ने राजकीय अतिथि गृह और ट्रॉजिट हास्टल का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने आज ज्ञानपुर में निर्माणाधीन राजकीय अतिथि गृह और ट्रॉजिट हास्टल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर पूरा होने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय अतिथि गृह के निर्माण कार्य का जायजा लिया और पाया कि काम धीमी गति से चल रहा है।