मड़ियाहू: रामबिलास पाल बने भाजपा किसान मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष
सुरेरी क्षेत्र के पटैला गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास पाल को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे यह जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और माल्यार्पण कर स्वा